वर्ष 2020 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची:
साहित्य अकादमी द्वारा 20 भाषाओं में वार्षिक रूप से दिए जाने वाले साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई हैं। इन 20 भाषाओं में कविता की सात पुस्तकें, उपन्यास की चार, पाँच लघु कहानियाँ, दो नाटक और एक -एक संस्मरण और महाकाव्य कविता शामिल हैं। मलयालम, नेपाली, ओडिया और राजस्थानी के पुरस्कारों की घोषणा बाद में की गई ।
साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में प्रदान किया जाने वाला एक साहित्यिक सम्मान है। इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार को पाना सभी भारतीय लेखकों का एक सपना रहता है। इसके अलावा राजनीतिक लेखक एम वीरप्पा मोइली, कवि अरुंधति सुब्रमण्यम को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। यहाँ वर्ष वर्ष 2021 में वितरित हुये वर्ष 2020 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 (sahitya akademi puraskar 2021) की सूची दी गई है:-
| भाषा | शीर्षक और शैली | लेखक का नाम |
| असमिया | बेंगाटा (लघु कथाएँ) | अपूर्बा कुमार सैकिया |
| बंगाली | इक ईका एकशी (संस्मरण) | मणिशंकर मुखोपाध्याय |
| बोडो | ग्वेथेन लामायॉ ग्वदान अगन (लघु कथाएँ) | धरणीधर ओवारी |
| डोगरी | बाबा जीतमल (खेलो) | ज्ञान सिंह |
| अंग्रेज़ी | जब भगवान एक यात्री (कविता) है | अरुंधति सुब्रमण्यम |
| गुजराती | बनारस डायरी (कविता) | हरीश मीनाक्ष्रु |
| हिन्दी | टोकरी में दिगंत G उनका गाथा ”(कविता) | अनामिका |
| कन्नड़ | श्री बाहुबली अहिंसादिविजयम् (EPIC POETRY) | एम. वीरप्पा मोइली |
| कश्मीरी | तिलस्म-ए-खानबाद (लघु कथाएँ) | ह्दय कूल भारती |
| कोंकणी | युगपरिवरथनचनो यति (कविता) | आरएस भास्कर |
| मैथिली | गच रूपल अछि (लघु कथाएँ) | कमलकांत झा |
| मणिपुरी | मलंगबाना कारी है (कविता) | इरुंगबम देवेन |
| मराठी | उद्योग (उपन्यास) | नंदा खरे |
| पंजाबी | आम ख़ास (लघु कथाएँ) | गुरदेव सिंह रूपाना |
| संस्कृत | वैशाली (उपन्यास) | महेश चंद्र शर्मा गौतम |
| संताली | गुर डाक कास डाक (कविता) | रूपचंद हंसदाह |
| सिंधी | जेहाद (नाटकों) | जेठो लालवानी |
| तामिल | सेलाथा पनाम (उपन्यास) | इमायम |
| तेलुगू | अग्निवास (2015-17) कविता | निखिलेश्वर |
| उर्दू | अमावस मेँ ख्वाब (उपन्यास) | हुसैन-उल-हक |
वर्ष 2019 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची:
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 का ऐलान हो गया है। साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं में यह पुरस्कार जीतने वाले लेखकों के नामों की घोषणा कर दी है। हिंदी भाषा में नंद किशोर अचार्य को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनकी कविता ‘छीलते हुए अपने को’ के लिए दिया गया है। वहीं, इग्लिश में कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर को यह पुरस्कार दिया गया है। थरूर को उनकी किताब 'एन एरा ऑफ डार्कंनेस’ के लिए यह पुरस्कार मिला है।
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 के विजेताओं की सूची:
| लेखक | पुस्तक एंव विधा | भाषा |
| जयश्री गोस्वामी महंत | चाणक्य (उपन्यास) | असमिया |
| चुन्मय गुह | घुमेर दरजा ठेले (निबंध) | बाड्ला |
| फुकन चंद्र बसुमतारी | आखाइ आथुमनिफ्राय (कविता) | बोडो |
| ओम शर्मा 'जंद्रयाड़ी' | बंदरालता दर्पण (निबंध) | डोगरी |
| शशि थरूर | एन एरा ऑफ डार्कंनेस (कथेतर गद्द) | अंग्रेजी |
| रतिलाल बोरीसागर | मोजमा रे वुं रे ! (निबंध) | गुजराती |
| नंदकिशोर आचार्य | छीलते हुए अपने को (कविता) | हिंदी |
| विजया | कुड़ी एसारू (आत्मकथा) | कन्नड |
| अब्दुल अहद हाजिनी | अख याद अख कयामत (कहानी संग्रह) | कश्मीरी |
| निलबा आ. खांडेकार | ध वर्डस (कविता) | कोंकणी |
| कुमार मनीष अरविंद | जिनगीक ओरिआओन करैत (कविता) | मैथिली |
| वी. मधुसूदनन नायर | अचन पिरन्ना वीदु (कविता) | मलयालम |
| बेरील थांगा (एल. बीरमंगल सिंह) | ऐ अदमी अदुड़ैगी इथत (उपन्यास) | मणिपुरी |
| अनुराधा पाटील | कदाचित अजूनही (कविता) | मराठी |
| तरुण कांति मिश्र | भास्वती (कहानी संग्रह) | ओड़िया |
| किरपाल कजाक | अंतहीन (कहानी संग्रह) | पंजाबी |
| रामस्वरूप किसान | बारीक बात (कहानी संग्रह) | राजस्थानी |
| पेन्ना-मधुसूदन: | प्रज्ञाचाक्षुषम् (कविता) | संस्कृत |
| काली चरण हेम्ब्रम | सिसिरजाली (कहानी संग्रह) | संताली |
| ईश्वर मूरजाणी | जीजल (कहानी संग्रह) | सिंधी |
| चो. धर्मन | सूल (उपन्यास) | तमिल |
| बंदि नारायण स्वामी | सेप्ताभूमि (उपन्यास) | तेलुगु |
| शाफे किदवई | सवनेह-ए-सर सैयद : एक बाजजीद (जीवनी) | उर्दू |
वर्ष 2018 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची:
29 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में विजेताओं को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये की राशि, एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और शॉल प्रदान की जाएगी. भाषा सम्मान के तहत पुरस्कार विजेताओं को एक लाख रुपये नकद, एक उत्कीर्ण ताम्र फलक तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है. ये सम्मान भविष्य में कोई तिथि निर्धारित कर एक विशेष समारोह में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2018 के विजेताओं की सूची
| लेखक | कृति का नाम | भाषा |
| सनंत तांती | काइलेर दिनदो आमार हब | असमिया |
| संजीव चट्टोपध्याय | श्री कृष्णेर कटा दिन | बांग्ला |
| इंदरजीत केसर | भागीरथ | डोगरी |
| रितुराज बसुमतारी | दोंसे लामा | बोडो |
| अनीस सलीम | द ब्लाइंड लेडीज डीसेंडेंट्स | अंग्रेजी |
| शरीफा वीजलीवाल | विभाजननी व्यथा | गुजराती |
| चित्रा मुद्गल | पोस्ट बॉक्स नं. 203-नाला सोपारा | हिंदी |
| के.जी.नागराजप्पा | अनुश्रेणी-यजामणिके | कन्नड़ |
| मुश्तार अहमद मुश्ताक | आख | कश्मीरी |
| परेश नरेंद्र कामत | चित्रलिपी | कोंकणी |
| वीणा ठाकुर | परिणीता | मैथिली |
| एस.रमेशन | गुरुपउर्णमी | मलयालम |
| बुधिचंद्र हैस्नाम्बा | डमखैगी वाडमदा | मणिपुरी |
| म. सु. पाटील | सर्जनप्रेरणा आणि कवित्वशोध | मराठी |
| लोकनाथ उपाध्याय चापादाई | किन रोयौ उपमा | नेपाली |
| दशरथि दास | प्रसंग पुरुणा भावना नूआ | उड़िया |
| मोहनजीत | कोने दा सूरज | पंजाबी |
| राजेश कुमार व्यास | कविता दैवे दीठ | राजस्थानी |
| रमाकांत शुक्ल | मम जननी | संस्कृत |
| श्याम बेसरा ‘जीवी रारेक’ | मारोम | संथाली |
| खीमण यू. मुलाणी | जिया में टांडा | सिंधी |
| एस. रामकृष्णन | संचारम | तमिल |
| कोकलुरी इनोक | विमर्शिनी | तेलुगु |
| रहमान अब्बास | रोहजिन | उर्दू |
वर्ष 2017 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची:
22 दिसम्बर की शाम को वर्ष 2017 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की घोषणा हो गई। प्रसिद्ध लेखक रमेश कंतुल मेघ के साहित्यिक समीक्षा ‘विश्वमिथक सरित्सागर’ के लिए हिंदी में साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।
साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवास राव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी और वार्षिक अनुवाद पुरस्कारों की घोषणा की। इस साल 7 उपन्यास, 5 कविता-संग्रह, 5 कहानी-संग्रह, 5 समालोचना, 1 नाटक और 1 निबंध को पुरस्कृत किया गया है। साहित्य अकादमी द्वारा इन विजेताओं को पुरस्कार के रुप में एक लाख रुपये नकद, एक ताम्रफलक और एक शॉल प्रदान की जाती हैं।
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2017 के विजेताओं की सूची
| विजेताओं का नाम | भाषा |
| उदय नारायण सिंह ‘नचिकेता’ | मैथिली (कविता-संग्रह के लिए) |
| श्रीकांत देशमुख | मराठी (कविता-संग्रह के लिए) |
| भुजंग टुडु | संथाली (कविता-संग्रह के लिए) |
| स्व. इंकलाब | तमिल (कविता-संग्रह के लिए) |
| देवप्रिया | तेलुगु (कविता-संग्रह के लिए) |
| शिव मेहता | डोगरी (कहानी-संग्रह के लिए) |
| औतार कृष्ण रहबर | कश्मीरी (कहानी-संग्रह के लिए) |
| गजनान जोग | कोंकणी (कहानी-संग्रह के लिए) |
| गायत्री सराफ | ओड़िया (कहानी-संग्रह के लिए) |
| बेग एहसास | उर्दू (कहानी-संग्रह के लिए) |
| जयंत माधब बो | असमिया (उपन्यास के लिए) |
| आफसार आमेद | बांग्ला (उपन्यास के लिए) |
| रीता बर | बोडो (उपन्यास के लिए) |
| ममंग दई | अंग्रेजी (उपन्यास के लिए) |
| के.पी. रामनुन्नी | मलयालम (उपन्यास के लिए) |
| निरंजन मिश्र | संस्कृत (उपन्यास के लिए) |
| नछत्तर | पंजाबी (उपन्यास के लिए) |
| उर्मि घनश्याम देसाई | गुजराती (समालोचना के लिए) |
| रमेश वंफ्रुतल मेघ | हिंदी (समालोचना के लिए) |
| टी.पी. अशोक | कन्नड़ (समालोचना के लिए) |
| वीणा हाङ्गखिम | नेपाली (समालोचना के लिए) |
| नीरज दइया | राजस्थानी (समालोचना के लिए) |
| जगदीश लछाणी | सिंधी (निबंध के लिए) |
| राजेन तोइजाम्बा | मणिपुरी (नाटक के लिए) |
वर्ष 2016 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची:
21 दिसम्बर की शाम को वर्ष 2016 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की घोषणा हो गई। जानी मानी लेखिका नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास ‘पारिजात’ के लिए हिंदी में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जायेगा। इसके साथ ही अंग्रेजी में जेरी पिंटो, उर्दू में निजाम सिद्दिकी, पंजाबी में स्वराजबीर, मैथिली में श्याम दरिहरे समेत 24 साहित्यकारों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
इस बार जिन कृतियों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं उनमें आठ कविता संग्रह, सात कहानी संग्रह, पांच उपन्यास, दो समालोचना, एक निबंध संग्रह और नाटक शामिल हैं। पुरस्कार के रुप में एक ताम्रफलक, एक शॉल और एक लाख रुपये दिये जाते हैं।
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016 के विजेताओं की सूची:
| विजेताओं का नाम | कृति का नाम | भाषा |
| निज़ाम सिद्दिक़ी | माबाद-ए-जदिदिआत से नये अहेद की तखलिक़ियात तक (समालोचना) | उर्दू |
| नासिरा शर्मा | पारिजात (उपन्यास) | हिन्दी |
| जेरी पिंटो | एम एंड द बिग हूम (उपन्यास) | अंग्रेज़ी |
| स्वराजबीर | मसिआ दी रात (नाटक) | पंजाबी |
| सीतानाथ आचार्य शास्त्री | काव्यनिर्झरी (कविता) | संस्कृत |
| ज्ञान पुजारी | मेघमालार भ्रमण (कविता) | असमिया |
| नृसिंह प्रसाद भादुड़ी | महाभारतेर अष्टादशी (निबंध) | बांग्ला |
| अंजु (अंजलि नार्जारी) | आं माबोरै दं दासों (कविता) | बोडो |
| छत्रपाल | चेता (कहानी) | डोगरी |
| कमल वोरा | अनेकअेक (कविता) | गुजराती |
| बोलवार महमद कु यिं | स्वतंत्रायदा ओटा (उपन्यास) | कन्नड |
| अज़ीज़ हाजिनी | आने ख़ाने (समालोचना) | कश्मीरी |
| एडविन जे.एफ़. डिसोजा | काले भांगार (उपन्यास) | कोंकणी |
| श्याम दरिहरे | बड़की काकी एट हॉटमेल डॉट कॉम (कहानी) | मैथिली |
| प्रभा वर्मा | श्याममाधवम (कविता) | मलयालम |
| मोइरांगथेम राजेन | चेपथरबा ईशिंगपुन (कहानी) | मणिपुरी |
| आसाराम लोमटे | आलोक (कहानी) | मराठी |
| गीता उपाध्याय | जन्मभूमि मेरो स्वदेश (उपन्यास) | नेपाली |
| पारमिता सत्पथी | प्राप्ति (कहानी) | ओड़िया |
| बुलाकी शर्मा | मरदजात अर दूजी कहाणियां (कहानी) | राजस्थानी |
| गोबिन्दचन्द्र माझी | नालहा (कविता) | संथाली |
| नन्द जावेरी | आखर कथा (कविता) | सिन्धी |
| वन्नादासन | ओरु सिरु इसै (कहानी) | तमिल |
| पापिनेनि शिवशंकर | रजनीगन्धा (कविता) | तेलुगु |
यह भी पढ़ें:
- भारतीय वैज्ञानिक प्रो.जयंत मूर्ति को क्षुद्रग्रह नाम से सम्मानित किया गया
- चंद्रयान-3 के लिए इसरो को एविएशन वीक लॉरेट्स अवॉर्ड दिया गया
- भारतीय रिजर्व बैंक ने डीसीबी बैंक और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक पर जुर्माना लगाया
- नेपाल सरकार ने पोखर शहर को पर्यटन राजधानी घोषित किया
- शीतल देवी को विकलांगता श्रेणी (पीडब्ल्यूडी) में राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया गया